फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR registered against the village head's husband

Dehradun News: कब्जे के प्रयास में प्रधान पति व 40 समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the village head's husband
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में भूमि पर कब्जे का प्रयास, सीमा के खूंटे उखाड़ने और सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पति, उसके भाइयों सहित नौ नामजद व 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सहसपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि स्थानीय निवासी इकबाल ने तहरीर देकर बताया कि लक्ष्मीपुर गांव में उनकी भूमि है। सोमवार को उन्होंने अपनी जमीन की सीमा तय करने के लिए वहां खूंटे गाड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान का पति सनव्वर अपने भाई मनव्वर, साथी अकबर, नसीम, अकलीम, वसीम, जुनैद, इरशाद, कय्यूम और 30 से 40 अन्य लोगों के साथ वहां आ धमका। आरोपियों ने आते ही जमीन पर कब्जा करने की नीयत से खूंटे उखाड़ दिए। जब इकबाल और उसके साथी आदिल ने इस दबंगई का विरोध किया, तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने डंडों और धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया।इस दौरान आरोपियों ने जमकर बवाल काटा और मौके पर खड़े पीड़ित के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed