फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal felling of three Deodar trees in the Kanasar range.

Dehradun News: कनासर रेंज में देवदार के तीन पेड़ों का अवैध पातन

Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal felling of three Deodar trees in the Kanasar range.
चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में संरक्षित प्रजाति देवदार के तीन पेड़ों के अवैध पातन और चिरान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ग्राम उदांवा निवासी बहादुर सिंह चौहान और दौलत दास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी देवदार के पेड़ों को काटकर उनका चिरान कर रहे थे। वहीं, उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। विभाग उसकी तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि कनासर रेंज के उदांवा क्षेत्र के पास आरक्षित वन क्षेत्र बुधेर प्रथम बीट की कक्ष संख्या 21ए में देवदार के तीन पेड़ों के अवैध पातन की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक अत्याधुनिक स्वचालित चेनयुक्त आरा और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed