फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2026 Flower petals to be showered on Shiva devotees CM Dhami to perform Charan Vandan IN Haridwar

Kanwar Yatra: कल हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, चरण वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mon, 03 Aug 2026 05:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 03 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Flower petals to be showered on Shiva devotees CM Dhami to perform Charan Vandan IN Haridwar
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। लाखों की संख्या में शिव भक्त जलभरकर लौट चुके हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। इसी बीच सीएम धामी भी कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचेंगे।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य देशभर से आने वाले शिवभक्तों का सम्मान करना और उन्हें सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Sawan Somwar: शिवभक्ति में डूबा हरिद्वार-ऋषिकेश, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब

कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, मेला प्रशासन और सभी विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

मंगलवार को होने वाला पुष्पवर्षा और चरण वंदन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed