सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham route from Rambara to Garudchatti is ready it will open once necessary amenities

Kedarnath Dham: रामबाड़ा से गरुड़चट्टी मार्ग तैयार, सुविधा जुटने के बाद खुलेगा, मुश्किल समय में होगा उपयोग

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार

2013 तक रामबाड़ा से गरुड़चट्टी होते हुए धाम तक पहुंचते थे। वर्ष-2013 में आई आपदा में इस मार्ग को नुकसान पहुंचा था। अब यह रास्ता फिर आबाद होने जा रहा है।

Kedarnath Dham route from Rambara to Garudchatti is ready it will open once necessary amenities
रामबाड़ा-केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ धाम में रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक मार्ग तैयार हो गया है। अब इस मार्ग पर पेयजल, बिजली की सुविधा जुटाई जानी है, इसके बाद मार्ग खुल सकेगा।

Trending Videos


केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए गौरीकुंड से लोग यात्रा प्रारंभ करते हैं और लिंचोली होते हुए धाम तक पहुंचते हैं। वहीं, 2013 तक रामबाड़ा से गरुड़चट्टी होते हुए धाम तक पहुंचते थे। वर्ष-2013 में आई आपदा में इस मार्ग को नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण विभाग ने इस पुराने मार्ग को सुधारने की कोशिश शुरू की थी, जिससे एक और मार्ग का भी विकल्प भी रहे। करीब दो साल से प्रयास चल रहा था। लोनिवि ने रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक सवा पांच किमी लंबे मार्ग को पुन: तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता रायविंद ने बताया कि रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक मार्ग निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके आगे का मार्ग पहले से ही ठीक है। जिस मार्ग से यात्रा होती है, वह मार्ग भी ठीक कर लिया गया है। जहां पर मार्ग पिछले साल भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनकी मरम्मत कर ली गई है।

उत्तराखंड: सीएम धामी का साफ संदेश, मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने देंगे

मुश्किल समय में हो सकेगा उपयोग

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि रामबाड़ा से गरुड़चट्टी मार्ग पर बिजली, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव गया हुआ है। इन सुविधाओं के जुटने के बाद मार्ग खोला जा सकेगा। इसके अलावा कोई आपात स्थिति में मार्ग का इस्तेमाल हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed