Kedarnath: घर से बिना बताए केदारनाथ यात्रा पर आए यूपी के चार किशोर, पांच दिनों तक पुलिस ने की निगरानी
आठ मई को भीमबली चौकी पुलिस को यात्रा मार्ग पर एक 12 वर्षीय बालक अकेला मिला। बच्चे से बात की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपने तीन अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से केदारनाथ दर्शनों के लिए निकले चार किशोर दोस्त पुलिस को यात्रा मार्ग पर मिले। उनके पास न तो परिजनों का फोन नंबर था न ही घर लौटने के लिए पैसे। पुलिस ने चारों किशोर को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। पिछले पांच दिनों तक सभी किशोर भीमबली चौकी पुलिस की निगरानी में थे।
चौकी प्रभारी यशपाल सिंह रावत ने बताया कि आठ मई को भीमबली चौकी पुलिस को यात्रा मार्ग पर एक 12 वर्षीय बालक अकेला मिला। बच्चे से बात की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपने तीन अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया है। पुलिस ने बालक की सूचना पर यात्रा मार्ग पर सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके अन्य तीन दोस्त 11, 13, और 16 वर्ष भी पुलिस को मिल गए।
Kedarnath Dham Yatra: कपाट खुलने से अब तक 13 घोड़े-खच्चरों की हुई मौत, पेट दर्द और गैस बनी वजह
उन्होंने बताया कि चारों 5 मई को उरई, जालौन उत्तरप्रदेश स्थित अपने घर से बिना बताए निकल आए थे। चौकी प्रभारी यशपाल ने बताया कि बच्चों के पास न तो परिजनों का फोन नंबर था और न ही लौटने के लिए पैसे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के उरई थाना पुलिस से संपर्क कर बच्चों के परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।
परिजनों ने बताया कि बच्चों के अचानक घर से गायब होने के बाद वे बेहद परेशान थे और लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि जब तक परिजन रुद्रप्रयाग नहीं पहुंचे तब तक चारों बच्चों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर सभी बच्चों को सकुशल उन्हें सौंप दिया गया।