Dehradun: टंकी पर चढ़े आंदोलनकरी, कांग्रेस नेता सहित कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों जताई चिंता
वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों का प्रदर्शन आज भी जारी है। कुछ सदस्य कल से टंकी पर चढ़े हैं। वहीं, शाम को धरना दे रहे सदस्यों ने परेड मैदान के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से नर्सिंग एकता मंच के सदस्य एकता विहार धरना स्थल पर बैठे हैं। वहीं कुछ सदस्यों ने बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए। कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला ने भी मंच को अपना समर्थन दिया।
टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी विनोद, धर्मेंद्र, कविता, आनंद और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को लंबे समय तक मल न त्यागने की वजह से एसिडिटी का अटैक पड़ रहा है। ऊपर चढ़े आंदोलनकारियों से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि कल से मल नहीं त्यागा है।
ऐसे में गैस बन रही है। लगता है है जैसे गैस सिर पर चढ़ रही हो। रक्तचाप और शुगर का स्तर भी असंतुलित हो रहा है। इस पर एक वरिष्ठ फिजिशियन ने बताया कि जब कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक मल नहीं त्यागता है और खाना नहीं खाता है तो शरीर में कीटोसिस की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में शरीर की मांसपेशियां और फैट बर्न होने लगती हैं। ऐसे में शरीर कमजोर होता चला जाता है। 48 घंटे से अधिक समय तक ऐसा होने पर परेशानी हो सकती है।
नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन उग्र, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह का प्रयास, सड़क जाम की
नर्सिंग बेरोजगारों ने आंदोलन को और अधिक उग्र कर दिया है। मंगलवार देर रात तक करीब 40 घंटे से टंकी पर चढ़े पांच आंदोलनकारियों में से एक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद नीचे बैठे सैकड़ों आंदोलनकारियों ने गुस्से में आकर सड़क जाम कर दी। वे शाम छह बजे से सड़क पर बैठे हुए हैं।
नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले करीब साढ़े पांच महीने से धरना चल रहा है। नर्सिंग बेरोजगारों की सिर्फ एक ही मांग है वर्षवार भर्ती कर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की जाए। सरकार से जब उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो सोमवार को सुबह करीब पांच बजे वे सभी एकता विहार आंदोलन स्थल से परेड ग्राउंड पहुंच गए। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए चार नर्सिंग बेरोजगार और समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पानी की टंकी पर चढ़ गईं।
ये भी पढे़ं...Rishikesh: अनोखी मिसाल; दिव्यांग गुरु को पीठ पर उठाकर केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पर निकला मध्यप्रदेश का युवा
स्वास्थ्यमंत्री के साथ कई दौर की वार्ता हुई इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। कांग्रेस के कई नेता स्वास्थ्यमंत्री का आश्वासन वाला संदेश लेकर बेरोजगारों के पास पहुंचे लेकिन उन्होंने मांगों को पूरा करने वाला शासनादेश जारी करने की जिद करते हुए आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया। दिन बीता, रात बीती और अगली सुबह यानि मंगलवार को भी आंदोलनकारी टंकी पर चढ़े रहे। देर शाम जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखी तो बेरोजगारों के साथ टंकी पर चढ़ी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि उनके साथ मौजूद चार अन्य लोगों ने उन्हें बचा लिया।