{"_id":"6a040a734d81ed52f709c4ae","slug":"patient-admitted-to-roorkee-de-addiction-centre-murdered-sharp-weapon-mark-found-on-neck-uttarakhand-crime-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव, मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 13 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में ही शव मिला।
पटियाला में युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है।
Trending Videos
मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...NEET UG Exam: पेपर लीक से उत्तराखंड में भी छात्रों में आक्रोश, नेता प्रतिपक्ष बोले-युवाओं के सपनों के साथ मजाक
मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है।