{"_id":"6a0395fdcd287f6ec70025a6","slug":"secretariat-association-nominations-complete-25-candidates-in-the-fray-dehradun-news-c-5-drn1043-968881-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय संघ : नामांकन\nपूरा, 25 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय संघ : नामांकन पूरा, 25 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी व प्रदीप पपनै आमने-सामने
- कोषाध्यक्ष पद पर रमेश बर्त्वाल निर्विरोध निर्वाचित हुए
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव के लिए मंगलवार को हुए नामांकन में प्रत्याशियों का जोश देखने को मिला। 25 प्रत्याशी मैदान में उतरे, जिनमें से एक कोषाध्यक्ष पद पर कोई दूसरा प्रत्याशी न आने के कारण रमेश बर्त्वाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
मंगलवार को चुनाव अधिकारी मस्तू दास के निर्देशन में सचिवालय संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर इस बार पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी और प्रदीप पपनै मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महिला उपाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद दो, सचिव पर तीन, संयुक्त सचिव पर पांच, प्रचार सचिव पर दो, संप्रेक्षक पद तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। 13 मई को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 मई को एटीएम चौक पर प्रत्याशियों की एक साझा आम सभा आयोजित की जाएगी। 15 मई को सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जिसके तुरंत बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
-- -
किस पद पर कौन मैदान में
अध्यक्ष- दीपक जोशी, प्रदीप पपनै
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अभिनव भट्ट, राकेश जोशी
उपाध्यक्ष- जगत सिंह डसीला, दिनेश उनियाल, संजय कुमार शर्मा
महिला उपाध्यक्ष- प्रमिला टम्टा, रेनू भट्ट
महासचिव- राजेंद्र रतूड़ी, विमल जोशी
सचिव- अतुल कुमार सिंह, अमित कुमार, पुष्कर सिंह नेगी
संयुक्त सचिव- दिव्यांशु डोभाल, भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश चंद्र जोशी, लालमणि जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत
प्रचार सचिव- गुरु प्रसाद नौटियाल, दीपक बिष्ट
संप्रेक्षक- गौरव प्रताप सिंह, रीना मखन्वाल, विजेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष- रमेश सिंह बर्त्वाल
-- --
क्या बोले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
सचिवालय का माहौल स्वच्छ बनाएंगे। कार्यालयों में बैठने की समुचित व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित कराएंगे। पदोन्नति मामलों का समाधान कराने के साथ ही कर्मचारियों की आवासीय समस्याओं का निराकरण कराएंगे। नए आवास बनवाएंगे। -प्रदीप पपनै, अध्यक्ष प्रत्याशी
--
8वां वेतन आयोग सबसे पहले लागू कराएंगे। एसीपी के मामलों का समाधान, गैरसैंण में अनुभाग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कराने के साथ ही सचिवों की उन मनमानियों पर भी लगाम लगाएंगे जो किसी भी सचिवालय कर्मचारी को बिना वजह हटा देते हैं। -दीपक जोशी, अध्यक्ष प्रत्याशी
Trending Videos