फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Sigddisot river overflows due to heavy rain traffic on Laldhang-Chillarkhal motor road halted

Kotdwar: भारी बारिश से उफनाई सिगड्डीसोत नदी, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर आवागमन ठप

Tue, 07 Jul 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वज्ञर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वज्ञर Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

पहाड़ों में भारी बारिश के कारण लालढांग मार्ग सिगड्डी सोत, मैहली सोत में क्षतिग्रस्त हो गया। चमरिया के निकट भी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

विज्ञापन
Kotdwar News Sigddisot river overflows due to heavy rain  traffic on Laldhang-Chillarkhal motor road halted
बारिश से नदी उफनाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से चिल्लरखाल और लालढांग के बीच पड़ने वाली सिगड्डी सोत और मैहली सोत नदियां उफनाने लगी। नदियों का जलस्तर बढ़ते ही नदी क्षेत्र में बनाया गया कच्चा मार्ग बह गया। जिससे कोटद्वार लालढांग मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कोटद्वार से लालढांग होते होते हुए जाने वाली जीएमओयू की बसें यूपी के रास्ते जा रही हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को पहाड़ों में भारी बारिश के कारण लालढांग मार्ग सिगड्डी सोत, मैहली सोत में क्षतिग्रस्त हो गया। चमरिया के निकट भी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वाहनों का संचालन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीएमओयू समेत अन्य वाहनों को यूपी होते हुए हरिद्वार आवाजाही करनी पड़ रही है। सुबह से ही चल रही मूसलाधार बारिश से चमरिया गांव के पास निकासी के लगाए गए ह्यूम पाइप भी बह गए हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand: लैंसडौन, रामनगर, नैनीताल में हेली सेवा के लिए विकसित होगा ढांचा, इन तीन जगह बनेंगे नए हेलिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप हो चुकी है। दुपहिया वाहन सवार जान जोखिम में डाल कर उफनती नदी को पार करने पर मजबूर रहे। क्षेत्रवासियों को बारिश थमने का इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आवाजाही ठप होने से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र मोटर मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed