सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar news Vidhan Sabha Speaker Ritu Khanduri Holds Press Conference Regarding Women's Reservation

Kotdwar: स्पीकर ने की प्रेसवार्ता, महिला आरक्षण को लेकर कहा- महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते विपक्षी दल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि संसद में विधेयक गिरा नकारात्मक सोच के माननीय टेबल थपथपा रहे थे। हम बहुत आशावान हैं, बहुत जल्द प्रधानमंत्री इस कुछ न कुछ अवश्य करेंगे।

Kotdwar news Vidhan Sabha Speaker Ritu Khanduri Holds Press Conference Regarding Women's Reservation
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने आज कोटद्वार में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते हैं। देश में 850 सांसदों को चुना जाना था, इनमें 33 फीसदी महिलाएं होतीं। जैसे ही चीजें आज तक चलती आ रही थीं, वैसे ही आगे भी चलनी थीं। लेकिन विपक्ष बौखलाहट में अच्छे-बुरे की समझ खो बैठा है और बिल पारित नहीं होने दिया।

Trending Videos


कहा कि जैसे ही संसद में विधेयक गिरा नकारात्मक सोच के माननीय टेबल थपथपा रहे थे। हम बहुत आशावान हैं, बहुत जल्द प्रधानमंत्री इस कुछ न कुछ अवश्य करेंगे। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बहनें आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी की दो टूक: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

उन्होंने कोटद्वार से राजधानी देहरादून को जोड़ने के लिए रेल संचालन को लेकर भी बात रखी। कहा कि उत्तराखंड सरकार और रेल मंत्रालय इस पर गंभीर है। चिल्लरखाल मार्ग निर्माण को लेकर कुछ विपक्ष पोषित लोग समाज में भ्रम फैला रहे हैं। उन्हें धैर्य रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed