{"_id":"6ac803f56aa4b1375d0f54fc","slug":"land-allotment-in-the-new-wholesale-market-will-begin-during-navratri-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1085775-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नवरात्र से शुरू होगा नए आढ़त बाजार में भूमि आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नवरात्र से शुरू होगा नए आढ़त बाजार में भूमि आवंटन
विज्ञापन
देहरादून। नए आढ़त बाजार में आढ़त कारोबारियों को भूखंडों का आवंटन नवरात्र में शूरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहराखास में करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में बने नए आढ़त बाजार में 300 से ज्यादा कारोबारियों को शिफ्ट किया जाएगा। इन्हें अलग-अलग आकार के भूखंड आवंटित किए जाएंगे जिन पर दुकानों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन से सहारनपुर चौक के बीच एक सदी पुराना यह बाजार यातायात के लिए बाधक बन रहा था। इसे लेकर दशकों से सरकार मंथन कर रही थी। आखिरकार वर्ष 2023 में इस बाजार के व्यापारियों को शिफ्ट करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए देहराखास में करीब 10 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया जिसमें बहुमंजिला पार्किंग के साथ व्यापारियों के अलग अलग आकार के भूखंड दुकानों के लिए चिह्नित किए गए। पुराने आढ़त बाजार में एमडीडीए की ओर से कराए जाने वाला निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर व्यापारियों की शिफि्टंग इस साल की शुरूआत में होनी थी लेकिन कई कारणों से यह टलती गई। अब नवरात्र से यहां शिफि्टंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद पुराने आढ़त बाजार में दुकानों को तोड़कर यहां की सड़क को चौड़ा कर यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा।
नया आढ़त बाजार एक नजर में
-करीब 356 आढ़तियों को नए बाजार में शिफ्ट किया जाना है।
-करीब 170 व्यापारियों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-यहां 60, 120, 180 और 240 वर्गमीटर के प्लॉट बनाए गए हैं।
-व्यापारियों को प्लॉट लेने या निर्धारित प्रतिकर लेने का विकल्प दिया गया है।
-पात्र प्रभावितों को संपत्ति की श्रेणी के अनुसार प्रतिकर मिलेगा, कुछ मामलों में 15 प्रतिशत अतिरिक्त राहत का प्रावधान है।
-पुरानी संपत्ति की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के पक्ष में की गई है।
-रजिस्ट्री पर करीब 3.31 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क में राहत दी गई है।
-नए बाजार में करीब 570 वाहनों की पांच मंजिला पार्किंग बनाई गई है।
-यहां कोल्ड स्टोरेज, फायर स्टेशन, एसटीपी, होटल, गेस्ट हाउस और पार्क का प्रावधान है।