फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP rajya sabha candidate dinesh arya elected unopposed to rajya sabha from uttarakhand read All Updates

उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज निर्विरोध निर्वाचित होंगे, कुमाऊं को 12 साल बाद मिलेगी जगह

Fri, 09 Oct 2026 08:08 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 09 Oct 2026 08:08 AM IST
सार

उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

खबर:

विज्ञापन
BJP rajya sabha candidate dinesh arya elected unopposed to rajya sabha from uttarakhand read All Updates
दिनेश आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित होंगे। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया है। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा करेगी। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बनेगा। 

विज्ञापन


दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंचने वाले प्रतिनिधि के रूप में उनका नाम सामने आएगा। इस घटनाक्रम को कुमाऊं क्षेत्र के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में मान-मनौव्वल के तहत इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण दिनेश आर्य का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है। हालांकि, निर्वाचन की औपचारिक घोषणा नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद ही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed