{"_id":"6ac7d5a9b9ab7076950db4bb","slug":"char-dham-yatra-2026-kedarnath-helicopter-service-booking-irctc-portal-open-today-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ हेली सेवा: आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस समय खुलेगा आईआरसीटीसी का पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ हेली सेवा: आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस समय खुलेगा आईआरसीटीसी का पोर्टल
Fri, 09 Oct 2026 04:48 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:48 AM IST
सार
केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। ऐसे में आज आईआरसीटीसी पोर्टल खुलते ही टिकट बुक करा लें।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दोपहर बाद तीन बजे टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खुलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं। जिस कारण वेबसाइट खुलते ही कुछ ही घंटे में टिकट बुकिंग फुल हो जाती है। इसलिए देर किए बिना अपना टिकट बुक कर लें।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा: सफर में मौसम ही नहीं, सेहत भी बड़ी चुनौती, 200 से ज्यादा मरीज किए जा चुके है अब तक एयरलिफ्ट
विज्ञापन
यात्रा शुरू होने पर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है। दूसरे चरण की यात्रा में यात्रियों को राहत देते हुए किराया नहीं बढ़ाया गया है।