फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Launch a bus service on the Vikasnagar Chakrata

Dehradun News: विकासनगर-चकराता-मसूरी बस चले, पर्यटन को मिले नई उड़ान

Sat, 31 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Launch a bus service on the Vikasnagar Chakrata
- सीधी बस सेवा शुरू होने से सस्ता होगा सफर, पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


- निजी वाहनों और महंगी टैक्सी पर निर्भर पर्यटकों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। विकासनगर से चकराता होते हुए मसूरी तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से दोनों पर्यटन स्थलों के बीच आवागमन आसान होगा। इससे पर्यटकों का खर्च घटने के साथ क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबार को भी लाभ मिलेगा।

वर्तमान में विकासनगर से चकराता तक जाने के लिए पर्यटकों को निजी और छोटे सवारी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं, चकराता से मसूरी पहुंचने के लिए टैक्सी बुक करनी पड़ती है। इससे परिवार के साथ घूमने आने वाले पर्यटकों का बजट बढ़ जाता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली के पर्यटक रोहित मल्होत्रा, हरियाणा के अमित दहिया और पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विकासनगर से चकराता और मसूरी तक बस सेवा का संचालन बहुत जरूरी है। इससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

देहरादून से विकासनगर के बीच भी रोडवेज बसों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में विकासनगर-चकराता-मसूरी मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकती है। चकराता और मसूरी दोनों ही पहाड़ी पर्यटन स्थल हैं। दोनों को सीधी बस सेवा से जोड़ने पर पर्यटक एक ही यात्रा में दोनों जगहों की सैर कर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और सरकार से इस दिशा में पहल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर से चकराता होते हुए मसूरी तक सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। आवागमन आसान और किफायती होने से अधिक पर्यटक क्षेत्र में पहुंचेंगे, जिसका लाभ स्थानीय व्यापारियों को भी मिलेगा। - केशर सिंह चौहान, अध्यक्ष, छावनी परिषद व्यापार मंडल

चकराता और मसूरी दोनों प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों को टैक्सी पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। इससे पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और होटल व्यवसाय को भी लाभ होगा। - दिगंबर सिंह चौहान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed