सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liquor ban Complete Chamoli Saikot village public functions in too Uttarakhand news in hindi

Chamoli: सैकोट की महिलाओं ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

चमोली जिले के सैकोट की महिलाओं ने ऐतिहासिक फैसला लिया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। 50 हजार का सख्त जुर्माना लगाया।

Liquor ban  Complete Chamoli Saikot village public functions in too Uttarakhand news in hindi
शराब - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट की महिला मंगल दल ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक कर महिलाओं ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने गांव में जागरुकता रैली भी आयोजित की।

Trending Videos

पंचायत घर के आंगन में महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हुई। महिलाओं ने क्षेत्र में शराब के बढ़ने प्रचलन पर चिंता जताई। प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  डांस पार्टी, गरमाई सियासत, चैंपियन के आरोपों पर बोले गणेश गोदियाल, महेंद्र भट्ट के पास बेहतर जवाब

गांव में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने और सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। कहा गया कि समय-समय पर गांव में शराब के विरोध में जागरुकता रैली भी आयोजित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने कहा कि महिलाओं का यह निर्णय ग्राम पंचायत के हित में है। महिलाओं ने बैठक के बाद टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेत मालधार तक जागरुकता रैली भी आयोजित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed