सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LPG Gas Shortage Elderly are facing brunt of the gas crisis Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: गैस संकट की मार झेल रही जरूरतमंद बुजुर्गों की रसोई, संचालक रमनप्रीत कौर के सामने बड़ी चुनौती

संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

जरूरतमंद बुजुर्गों की रसोई गैस संकट की मार झेल रही है। ऐसे में रसोई संचालक रमनप्रीत कौर के सामने बड़़ी चुनौती है।

LPG Gas Shortage Elderly are facing brunt of the gas crisis Dehradun Uttarakhand news
बुजुर्गों की रसोई इन दिनों गैस संकट से जूझ रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर में जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए संचालित बुजुर्गों की रसोई इन दिनों गैस संकट की मार झेल रही है। गैस सिलिंडर की कमी के चलते यह सामाजिक पहल अब सीमित दायरे में सिमट गई है, जिससे कई बुजुर्गों की रोजमर्रा की भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है।

Trending Videos

रसोई संचालक रमनप्रीत कौर ने बताया कि वे उन बुजुर्गों के लिए खाना बनाती हैं जो अकेले रहते हैं, खुद खाना बनाने में सक्षम नहीं हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन दिनों गैस सिलिंडर न मिलने से रसोई संचालन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले प्रतिदिन करीब 30 बुजुर्गों के लिए भोजन तैयार किया जाता था लेकिन गैस की किल्लत के चलते अब यह संख्या घटकर मात्र 10 रह गई है। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से रसोई पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सेवाओं को सीमित करना पड़ा है।

रमनप्रीत कौर ने बताया कि वर्तमान में वे इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर हैं, जिससे अधिक मात्रा में भोजन तैयार करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्होंने प्राथमिकता उन बुजुर्गों को दी है जो पूरी तरह इस रसोई पर निर्भर हैं, जबकि जो स्वयं भोजन बना सकते हैं या अन्य विकल्प अपना सकते हैं, उनकी सेवा फिलहाल रोक दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत उन्होंने कोविड काल में की थी, जब उन्होंने अकेले और असहाय बुजुर्गों की स्थिति को करीब से देखा। तभी से वे लगातार उनके लिए भोजन बनाकर पहुंचा रही हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की किल्लत का लोगों की थाली पर असर, होटल-ढाबों में खाने-पीने के दाम बढ़े

मात्र 20 रुपये में भोजन

रमनप्रीत कौर बुजुर्गों को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक और सात्विक भोजन उपलब्ध कराती हैं, जबकि जो भुगतान करने में असमर्थ हैं उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि गैस की कमी और बढ़ती लागत के कारण इस सेवा को जारी रखना अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed