सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Madrasas require a report on the teaching of children from outside states.

Dehradun News: मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे पढ़ाने के मामले की रिपोर्ट मांगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Madrasas require a report on the teaching of children from outside states.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए थे जांच के निर्देश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शासन ने चार जिलों के जिलाधिकारियों से मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे लाकर पढ़ाने के प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। पिछले दिनों यूपी, बिहार से बच्चों को यहां लाकर मदरसों में पढ़ाने का प्रकरण सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए थे।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक प्रदेश के मदरसों में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से बच्चों को लाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया में इस तरह का प्रकरण सामने आने पर चार जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि मदरसों की जांच के लिए अभियान चलाया जाए। मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई शासन को अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं मिली। जिसे देखते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग देहरादून के कुछ मदरसों में छापा मार चुका है। तब भी अन्य प्रदेशों के बच्चों को यहां लाए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed