सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hailstorm Causes Damage to Horticultural and Vegetable Crops

Dehradun News: ओलावृष्टि से बागवानी- सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm Causes Damage to Horticultural and Vegetable Crops
विज्ञापन
देहरादून। ओलावृष्टि और बारिश से बागवानी और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसमें टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी जिले में क्षति हुई है। अप्रैल के शुरू में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। इस दौरान फल- सब्जी का क्षति का आकलन किया गया था, उसमें तीन हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नुकसान की बात सामने आयी थी। बीते एक सप्ताह के भीतर भी कई बार ओलावृष्टि हो चुकी है, इससे फसलों को और नुकसान पहुंचा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी उद्यान और कृषि विभाग को फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दे चुके हैं, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जा सके। कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि कृषि अधिकारियों को क्षति का आकलन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed