{"_id":"69f762ce856ed0fcac0da5a2","slug":"our-situation-is-such-that-we-are-torn-between-whom-to-take-in-and-whom-to-leave-out-harak-singh-dehradun-news-c-5-drn1043-962239-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी स्थिति यह है किसे लें और किसको न लें : हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी स्थिति यह है किसे लें और किसको न लें : हरक सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, जो लोग पहले ही पार्टी छोड़ चुके, उनके भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, कांग्रेस की स्थिति यह है कि किस नेता को लें और किसको न लें। बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य दलों के कई लोग कांग्रेस में आने को तैयार है।
डॉ. रावत ने सोशल मीडिया पर भाजपा में लक्ष्मी राणा व मीना शर्मा के शामिल होने पर बयान दिया कि जो लोग पहले ही कांग्रेस को छोड़ चुके हैं, उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। अब भाजपा इसे बहुत बड़ी उपलब्धि मान रही है। कांग्रेस में बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं, लेकिन पार्टी के सामने यह स्थिति है कि किसे लें और किसको न लें। कहीं आने वाले समय में ऐसा न हो कि पार्टी में आने वालों को टिकट न मिलने से बगावत कर चुनाव के समय पार्टी को नुकसान पहुंचाए।
Trending Videos