सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Viral letter become cause of trouble for the BJP and MLA Pandey Uttarakhand Politics

Uttarakhand: वायरल पत्र भाजपा और विधायक पांडेय के लिए बना परेशानी का सबब, पार्टी ने स्पष्ट करने के लिए कहा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 04 May 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

 वायरल पत्र भाजपा और विधायक पांडेय के लिए मुसीबत बना हुआ है। पार्टी ने विधायक को मामला स्पष्ट करने के लिए कहा है।

Viral letter become cause of trouble for the BJP and MLA Pandey Uttarakhand Politics
विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर भाजपा और विधायक अरविंद पांडेय दोनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से बात की है।

Trending Videos

कांग्रेस की ओर से विधायक पांडेय के कथित पत्र को लेकर मामला उठा है, वह प्रदेश भाजपा के साथ- साथ विधायक पांडेय के लिए भी मुसीबत बन गया है। पार्टी विधायक पांडेय से स्पष्ट कराना चाहती है कि यह पत्र उनका है या नहीं है? अगर उनका यह पत्र नहीं है, तो वह इसे स्पष्ट करें। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विधायक अरविंद पांडेय से बात भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का परीक्षण अलर्ट जारी, तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ फोन पर पहुंचा मैसेज

बताया जा रहा है कि इसमें विधायक ने उनका पत्र होने की बात इंकार करने के साथ उसे गलत बताया है। पार्टी ने विधायक को मीडिया के सामने यह बात स्पष्ट करने को कहा है। इस संबंध में विधायक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन पक्ष नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed