{"_id":"69f76fc96c6ed59b0606b2c0","slug":"81-million-units-of-electricity-generated-at-galogi-project-after-54-years-dehradun-news-c-5-drn1043-962286-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 54 वर्षों बाद गलोगी परियोजना में 81 लाख यूनिट बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 54 वर्षों बाद गलोगी परियोजना में 81 लाख यूनिट बिजली उत्पादन
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुलहारी ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुलहारी ने रविवार को यूजेवीएन लिमिटेड की गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 119 वर्ष पुरानी गलोगी जल विद्युत परियोजना में वर्ष 2025-26 में 81 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पादन किया गया है, जो इस परियोजना का पिछले 54 वर्षों का सर्वाधिक उत्पादन है।
संयुक्त सचिव ने निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के संचालन का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा परियोजना के परिचालन प्रारंभ होने के बाद वर्ष 2025-26 में दूसरी बार सबसे अधिक उत्पादन हुआ है। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने गलोगी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना को बेहतरीन रूप से संचालित रखते हुए इसकी विरासतपूर्ण प्रकृति को अक्षुण बनाए रखने के प्रति निगम हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। यूजेवीएन लिमिटेड पुरानी परियोजनाओं को आधुनिक तकनीक से संचालित कर राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर महाप्रबंधक अजय पटेल, उपमहाप्रबंधक अजय सिंह, उपमहाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह नेगी, महावीर सिंह पंवार, सहायक अभियंता मनीषा मौजूद रहे।
Trending Videos