फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra Giri Case: Balbir Giri will be successor of Narendra Giri From Today

महंत नरेंद्र गिरि केस: बलबीर गिरि की ताजपोशी से अटकलों पर विराम, बैरागी अखाड़ों को छोड़कर बाकी दस अखाड़ों संत बने गवाह 

Tue, 05 Oct 2021 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Oct 2021 08:09 PM IST
सार

अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के मुताबिक श्रीमहंत नरेंद्र गिरी की षोडशी के बाद मंगलवार को बलबीर गिरी की बाघंबरी पीठ और लेटे हनुमान मंदिर की गद्दी सौंप दी गई।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Balbir Giri will be successor of Narendra Giri From Today
महंत नरेंद्र गिरि और महंत बलबीर गिरि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी की अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। प्रयागराज स्थित बाघंबरी पीठ और लेटे हनुमान मंदिर की गद्दी पर बलबीर गिरि की ताजपोशी हो गई। समारोह में हरिद्वार से तीन बैरागी अखाड़ों को छोड़कर सभी दस संन्यासी और उदासीन अखाड़ों के संत-महंत गवाह बने। 

विज्ञापन


20 सितंबर को श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की प्रयागराज बाघंबरी पीठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पंखे से लटका मिला और 21 सितंबर को कथित सुसाइड नोट वायरल हुआ। नोट में हरिद्वार बिलकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक बलबीर गिरि को उत्तराधिकारी बनाए जाने का जिक्र था। श्री निरंजनी अखाड़े और अन्य संतों की ओर से सुसाइड नोट को फर्जी करार दिया। इसके बाद ही मामला पेचीदा हो गया और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। 
विज्ञापन


अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के मुताबिक श्रीमहंत नरेंद्र गिरी की षोडशी के बाद मंगलवार को बलबीर गिरी की बाघंबरी पीठ और लेटे हनुमान मंदिर की गद्दी सौंप दी गई। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि समेत संत-महंतों ने ताजपोशी की रस्म अदा की। लेकिन तीनों बैरागी अखाड़ों के संत समारोह के गवाह बने। रविंद्रपुरी ने बताया कि बाघंबरी और लेटे हनुमान मंदिर की गद्दी से जुड़ा विवाद खत्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्केश्वर के संत-महात्मा ही संभालेंगे व्यवस्था 
बलबीर गिरी बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक रहे। ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट को उनकी वसीयत मानते हुए श्री निरंजनी के अखाड़े के संतों एवं पंच परमेश्वरों की सहमति पर बलबीर गिरि की मंगलवार को प्रयागराज बाघंबरी पीठ और लेटे हनुमान मंदिर की गद्दी पर ताजपोशी कर दी है। अब बिलकेश्वर महादेव मंदिर की व्यवस्थाएं वहीं रहने वाले संत-महात्मा संचालित करेंगे। श्री पंचायती अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि फिलहाल मंदिर में पांच संत महात्मा रहते हैं। वहीं मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed