फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major News from Uttarakhand Today: Woman killed in bear attack; two engineers die UPL Grand Finale

UK Big News: दो इंजीनियरों की मौत, भालू के हमले में गई महिला की जान, स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 05:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 01 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आज ग्रैंड फिनाले है। सिंगर मासूम शर्मा भी इसमें शामिल होंगे। वहीं, आज दो इंजीनियरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Major News from Uttarakhand Today: Woman killed in bear attack; two engineers die UPL Grand Finale
आज की पांच बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में आज हुंडई कार के सर्विस सेंटर में आग लग गई। वहीं, कुमाऊं में स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई हुई है। उधर, दो इंजीनियरों की मौत का मामला भी चर्चा में रहा। उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस के लिए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भी पहुंचेंगे। कोटद्वार में भालू के हमले में महिला की जान चली गई।

विज्ञापन


देहरादून:  जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून पटेल नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोश मिले। सुबह गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार, और 26 वर्षीय लवकुश, पुत्र रामसागर, निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोटद्वार: घायल मंजू देवी की मौत, क्षेत्र में आक्रोश, झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने किया था हमला 
नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में भालू के हमले में घायल महिला मंजू देवी की रामनगर में मौत हो गई। मंजू देवी को नैनीडांडा से प्राथमिक उपचार के बाद की रेफर किया गया था। मौत की खबर से क्षेत्र में आक्रोश है। रामनगर में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं आक्रोशित क्षेत्रवासियों की ओर से खाल्यूडांडा बाजार में एकत्र होकर प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने परिसर के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठ रहा था, जिसे आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी देखा गया।  पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: आज यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे गायक मासूम शर्मा ने कहा है कि वे दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करेंगे। बृहस्पतिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में वह प्रस्तुति देंगे। पढ़ें पूरी खबर

स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
पिथौरागढ़ जिले में पुलिस और एसओजी ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया। महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे के हितों को अनदेखा कर बचपन के साथी युवक के साथ स्मैक तस्करी में शामिल हो गई। दोनों लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में जाकर एक साथ होटल में ठहरते थे और स्मैक खरीदने और बेचने का काम करते थे। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में एक और छात्र फंसा, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित दस्तावेज बनवाने की कोशिश
फर्जी दस्तावेज से प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास करने पर एक और छात्र के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने अपणी सरकार पोर्टल पर स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed