फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manjhi the mountain man tax free in uttarakhand.

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘मांझी द माउंटेन मैन’

Fri, 21 Aug 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
manjhi the mountain man tax free in uttarakhand.

दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद उत्तराखंड में भी ‘मांझी द माउंटेन मैन’ फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री करने की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। फिल्म विशेषज्ञ सतीश कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले ही मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर फिल्म को टैक्स फ्री करने का निवेदन किया गया था।

अब मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के कलाकार को सम्मान देते हुए ‘मांझी द माउंटेन मैन’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में सिनेमाघरों को आदेश शुक्रवार सुबह तक ही मिल पाएंगे।
विज्ञापन


बिग सिनेमा के मैनेजर सुधीर और सिल्वर सिटी के डायरेक्टर सुयश अग्रवाल ने बताया कि फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद टिकट में लगने वाले मनोरंजन कर में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से 40 प्रतिशत टैक्स
सरकार की ओर से मनोरंजन कर बढ़ा दिया गया है। यह शुक्रवार से लागू होगा। बताया गया कि पहले टैक्स 30 प्रतिशत था, अब यह बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है।

हालांकि, फिलहाल टिकट के रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। सिल्वर सिटी के डायरेक्टर सुयश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में हमें सरकार की ओर से पत्र प्राप्त हो गया है। इस संबंध में जल्द मिलकर कोई फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed