सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA demolished illegal plotting and construction spanning five bighas

Dehradun News: एमडीडीए ने पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण ध्वस्त किया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
MDDA demolished illegal plotting and construction spanning five bighas
विज्ञापन
विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर में करीब पांच बीघा भूमि पर की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि एक अन्य स्थान पर अवैध व्यवसायिक निर्माण को भी गिराया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। हरबर्टपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने सहसपुर के शेरपुर में सुनील दकी ओर से की जा रही करीब पांच बीघा अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। वहीं सेलाकुई क्षेत्र के शेरपुर में सावेज दकी ओर से किए गए अवैध निर्माण को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed