फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   My mother had a special bond with Uttarakhand

मां का उत्तराखंड से रहा विशेष लगाव, यहां आकर भावुक हो जाती हूं : बांसुरी स्वराज

Tue, 03 Nov 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
My mother had a special bond with Uttarakhand
- विकासनगर में भाजपा की सह प्रभारी का स्वागत, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। भाजपा की सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा उनकी मां सुषमा स्वराज का उत्तराखंड की धरती से विशेष लगाव रहा है। मां के उत्तराखंड से जुड़ाव के कारण उनका भी इस प्रदेश से भावनात्मक रिश्ता है। आज उत्तराखंड की सह प्रभारी के रूप में यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह मंगलवार को क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा किसी भी संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी लगन से निर्वहन करें। संगठन में एकजुटता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम सबसे महत्वपूर्ण हैं। बांसुरी स्वराज ने कहा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा पार्टी का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथों पर लगातार संपर्क और संवाद जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने की। इस दौरान जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सह प्रभारी पवन चौधरी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, सत्यवीर चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह रावत, जिला महामंत्री अमित डबराल, देवेंंद्र चावला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed