फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagina MP Chandrashekhar Azad visited Deval Uttarakhand and meets Ketan family

Uttarakhand: देवल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, केतन के परिजनों से मिले, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 30 Jun 2026 07:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 30 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर आजाद देवल गांव में हुई केतन की मौत के मामले को लेकर परिजनों से मिलने पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़े हैं।

विज्ञापन
Nagina MP Chandrashekhar Azad visited Deval Uttarakhand  and meets Ketan family
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आखिरकार दो दिन बाद प्रतापनगर के देवल गांव पहुंच गए। उन्होंने केतन लाल के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। केतन के परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सांसद ने घटना पर दुख जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन



प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव निवासी केतन लाल की 8 जून को मारपीट के बाद मौत हो गई थी। उसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद 28 जून को मृतक केतन लाल के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें हरिद्वार में ही रोक दिया था। इससे नाराज सांसद वहीं धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने उन्हें 30 जून को मृतक केतन लाल के परिजनों से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया तो वह वापस चले गए थे।
विज्ञापन


Haridwar: केतन हत्याकांड, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोका, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagina MP Chandrashekhar Azad visited Deval Uttarakhand  and meets Ketan family

मंगलवार को वह काफिले के साथ प्रतापनगर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने फिर उन्हें हरिद्वार में रोक दिया। वहां से उन्हें सीमित लोगों के साथ प्रतापनगर जाने की अनुमति दी गई। लेकिन भद्रकाली पहुंचते ही फिर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे पुलिस ने समर्थकों को वहां रोक दिया और सीमित वाहनों के साथ आगे भेज दिया। नरेंद्रनगर पहुंचते ही वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें फिर से रोक दिया। इससे नाराज सांसद अपने पांच-छह समर्थकों के साथ बारिश में ही तीन किमी हिंडोलाखाल तक पैदल ही निकल गए। वहां से पुलिस ने सांसद के साथ एक स्कॉट वाहन के साथ तीन वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सांसद शाम करीब 6.15 बजे प्रतापनगर के देवल गांव पहुंचे। उन्होंने केतन लाल के पिता धनपाल लाल से मुलाकात करते हुए कहा कि वह न्याय की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को धैर्य रखने की अपील करते भरोसा दिया कि न्याय मिलने तक उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड की शांत वादियों में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान देवल और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Nagina MP Chandrashekhar Azad visited Deval Uttarakhand  and meets Ketan family

हरिद्वार में 28 जून को प्रतापनगर जाने से रोकने से नाराज सांसद वहीं धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान हुई गहमागहमी में उनकी कमीज फट गई थी। इससे वह काफी नाराज हैं। प्रतापनगर दौरे पर सांसद ने कहा कि वह फटी हुई कमीज को संसद सत्र में ले जाकर लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।

सांसद ने सरकार से की यह मांगें

1- सीएम जल्द पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दें।
2- केतन हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
3- जल्द न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए।
4- दहशत में आए परिवार को अन्य सुरक्षित जगह विस्थापित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed