फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli News Heavy rainfall in Tamak Nala rescue and search operation underway for missing BRO jawan

Chamoli: तमक नाले में अतिवृष्टि; छह दिन से लापता बीआरओ के जवान की खोज में रेस्क्यू एवं सर्च अभियान जारी

Sun, 16 Aug 2026 04:03 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 16 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

Chamoli News: बीती दस अगस्त को अतिवृष्टि के कारण उफान पर आए तमक नाले में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज बह गया था। इस दौरान एक कर्मचारी भी लापता हो गया था, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Chamoli News Heavy rainfall in Tamak Nala rescue and search operation underway for missing BRO jawan
तमक नाले में खोज अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आकर बहे बीआरओ के जवान की खोजबीन के लिए रेस्क्यू एवं सर्च अभियान जारी है। 

विज्ञापन


घटना में सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज रुधौला तेज बहाव की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास मलबे, जलधाराओं एवं अन्य संभावित स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


चमोली सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता व्यक्ति की तलाश में दो एक्सकेवेटर,  गढ़वाल राइफल्स के  जवान तथा दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी अभियान में सक्रिय हैं। दुर्गम क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी और सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी बोल्डरों एवं मलबे को एक्सकेवेटर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि उसके नीचे अथवा आसपास किसी भी संभावित स्थान की गहनता से जांच की जा सके।

रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास एक-एक स्थान को बारीकी से खंगाल रही हैं और मलबे, बोल्डरों, जलधारा तथा किनारों सहित हर संभावित जगह पर सघन खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed