सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Naitik and Shardul pair won the badminton title

Dehradun News: नैतिक और शार्दुल की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन का खिताब

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Naitik and Shardul pair won the badminton title
विज्ञापन
देहरादून। पॉली किड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न शाखाओं के 80 छात्रों ने दम दिखाया। कक्षा एक और दो के युगल वर्ग में नैतिक अग्रवाल और शार्दुल बालियान की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा तीन के मिश्रित बालिका वर्ग में इश्नावी गुसाईं व अलंकृता नेगी ने बाजी मारी। कक्षा तीन बालक युगल में कियान गुप्ता व वंश राज, कक्षा-चार बालक युगल में अभिज्ञान पोखरियाल व अनय बिष्ट, कक्षा पांच बालिका युगल में अलीशा गुसाईं व प्रतिष्ठा बिष्ट व बालक वर्ग में देवांश व अक्षित जोशी, कक्षा 6, 7, 8 बालिका एकल वर्ग में तनिष्का असवाल, बालक वर्ग में अथर्व डोभाल, युगल वर्ग में आकृति गुसाईं व अक्षित प्रताप सिंह की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की संस्थापक निदेशक रंजना महेंद्रू, निदेशक तरुण ठाकुर, आलोक छेत्री व वंदना छेत्री ने विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मा.सि.रि.
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed