{"_id":"69df3afbfbed714e800a2210","slug":"nari-shakti-vandan-union-minister-of-state-savitri-thakur-describes-major-step-that-will-shape-the-future-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार
देहारदून में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन की जरूरत को अहम बताया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देहारदून दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इसका दशकों से देश को इंतजार था। 2014 के बाद मोदी सरकार की हर योजना, हर नीति के केंद्र में महिलाएं रहीं। ये केवल कानून नहीं, महिलाएं केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेंगी। नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए पीएम मोदी, मंच से दिखाई चुनावी ताकत
यह अधिनियम संसद और विधानसभा में सशक्त आवाज बनाएगा। मैं इस बात का साक्षी उदाहरण हूं कि जब अवसर मिलता है तो साधारण व्यक्तित्व भी मजबूती से यहां तक पहुंच सकती है।
समाज के हर वर्ग विशेषकर महिला, बच्चों की आवाज को एक मजबूत आवाज देगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
नारी शक्ति वंदन एक क्रांतिकारी कदम-सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि यह महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अब आप केवल सुझाव देने तक ही सीमित नहीं रहेंगी। अब देश के सभी निर्णयों, नीतियों और भविष्य में आपकी एक महत्वपूर्ण भूमिका और अहम हिस्सेदारी होगी।
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "This is a revolutionary step towards ensuring women's participation. You will no longer be limited to mere suggestions. You will now have a significant role and a significant stake in all decisions,… https://t.co/XhddfnmGus pic.twitter.com/m2RawJagTH
— ANI (@ANI) April 15, 2026

कमेंट
कमेंट X