फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nitin gadkari in amar ujala uttarakhand uday samwad 2018

अमर उजाला संवाद 2018: गडकरी ने कहा हवा में चलने वाली बस करेंगे शुरु

Mon, 08 Jan 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Jan 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari in amar ujala uttarakhand uday samwad 2018
nitin gadkari - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं सपने पूरे करने में भरोसा रखता हूं। उन्होंने कहा कि वह हवा में चलनी वाली बस शुरु करेंगे, उत्तराखंड में बायो फ्यूल का उपयोग होना चाहिए। गडकरी ने कहा कि 2019 के पहले तक नया उत्तराखंड बनाने की योजना है। 

विज्ञापन


नितिन गडकरी सोमवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड संवाद 2018 कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि एक साल में उत्तराखंड में सड़कों की हालत सुधरेगी। सड़क बनाने के लिए पेड़ काटने पड़ेंगे। लेकिन एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे। कहा कि जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं वहां प्लान्टेशन के लिए प्रति किलोमीटर 15 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली से देहरादून के साथ सीधे हाई प्लान कर रहे हैं। 111 नदियों को हम जलमार्ग में परिवर्तित करेंगे। दिल्ली से मेरठ के लिए हाईवे बनाएंगे। वृक्षारोपण के लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। खेत में भी जहाज उतर सकते हैं। संवाद के दौरान कहा कि हरिद्वार में बायो सीएनजी वाहन चलाने के लिए प्रयासरत हैं। पिथौरागढ़ से मानसरोवर तक सड़क बना रहे हैं। हमने पानी पर कुछ काम शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं वहां प्लान्टेशन के लिए प्रति किलोमीटर 15 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।  गडकरी ने कहा कि जिंदगी वनडे क्रिकेट की तरह है। इसलिए उन्हें बॉल बरबाद करना पसंद नहीं है। या तो शॉट मारो या आउट हो जाओ। उन्होंने कहा कि जहां हिम्मत है वहां रास्ता है। 

गडकरी ने कहा कि वो परिवारवाद के खिलाफ हैं इसलिए उनके परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि भारी भरकम डिपार्टमेंट संभालना आसान है या पार्टी का अध्यक्ष बनना तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा। इसके बाद दर्शकों द्वारा गडकरी से एक गाने की फरमाइश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने गाने से मना कर दिया।

नितिन गडकरी से दर्शकों ने पूछे सवाल

nitin gadkari in amar ujala uttarakhand uday samwad 2018
amar ujala samwad
इस दौरान दर्शकों ने नितिन गडकरी से कुछ सवाल भी पूछे। जिसके जवाब मंत्री ने इस प्रकार दिए।

सवाल: मैं बाय रोड यहां आई थी, लेकिन बहुत निराश हुई। यहां की सड़के कब ठीक होंगी? -बीना उपाध्याय, यूएसए
जवाब: 280 करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। मुज्जफर नगर हाईवे में परेशानी है। इस पर काम हो रहा है।

सवाल: ऑल वेदर रोड के लिए जो पेड़ काटे जा रहे हैं। उसके लिए क्या नीति है? -करन कपूर, मैड संस्था के सदस्य
जवाब: इसके लिए पेड़ लगाए जाएंगे। लेकिन इसके लिए 15 किमी. के दायरे में सभी स्कूलों, विभागों, एनजीओ को मिलकर काम करना होगा। 

सवाल: राज्य में हुए NH 74 घोटाले में सीबीआई इंक्वायरी के लिए क्लीयरेंस क्यो नहीं मिल रहा है? - एक दर्शक
जवाब: इसमें घोटाले जैसी बात ही नहीं है। लेकिन अगर फिर भी घोटाले जैसी कोई बात होगी तो जांच होगी। मुख्यमंत्री रावत और मैं एक ही लाइन पर हैं। हम करप्शन के खिलाफ हैं। जिन लोगों ने ये किया है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

सवाल: ज्यादा क्या मुश्किल है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना या फिर इतने सारे मंत्रालय संभालना? - एक दर्शक
जवाब: पार्टी से जो जिम्मेदारी मिली है उसे संभालता हूं। देश आगे निकले यही उद्देश्य है। पार्टी में परिवारवाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed