{"_id":"69a45cfb4793a73a35096e5e","slug":"no-goal-in-the-world-is-bigger-than-human-courage-uniyal-dehradun-news-c-5-hld1006-912563-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का कोई लक्ष्य इंसान की हिम्मत से बड़ा नहीं : उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया का कोई लक्ष्य इंसान की हिम्मत से बड़ा नहीं : उनियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्य कला मेला संपन्न, 16 राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों, कलाकारों की रही सहभागिता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दुनिया का कोई लक्ष्य इंसान की हिम्मत से बड़ा नहीं होता है। हर चुनौती को स्वीकार करने के साथ हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह बात वन मंत्री उनियाल ने रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेला के समापन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खुली आंखों से सपने देखे और उसे पाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कलाकार दिव्यांश ने एक बाद एक शानदार गीतों को पेश कर समा बांध दिया। कलाकार कमलेश पटेल ने भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभा को प्रदर्शित किया। अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। विधायक खजान दास ने भी संबोधित किया।
-- -- -- --
50 लाख की बिक्री हुई
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले में काफी बिक्री हुई। एनडीएडीसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विनीत राणा ने बताया कि दिव्य कला मेला में 16 से अधिक राज्यों के दिव्यांगजन उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करने के साथ 50 लाख की बिक्री की गई। इसमें हस्तशिल्प, जूट एवं बांस उत्पाद, वुडक्राफ्ट, वस्त्र एवं टेक्सटाइल, पेंटिंग, ऑर्गेनिक उत्पाद, पैकेज्ड खाद्य सामग्री आदि थे। बताया कि अब तक देश में 30 इस तरह के मेले लग चुके हैं। इसमें 23 करोड़ की बिक्री हुंई है। कार्यक्रम में सचिव दीपक गैरोला, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक ए. प्रदीप, आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रकाश चंद्र, निदेशक, एमके साहू, डॉ. सुनील आदि मौजूद थे।
-- -- --
रोजगार मेला भी लगा
21 फरवरी से शुरू हुए मेले में कई गतिविधियां भी हुई। इसमें 23 से 25 फरवरी तक निरंतर पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। चिकित्सा और नेत्र शिविर भी लगाए गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X