{"_id":"69a51fb20a3201c9ce0ec277","slug":"train-status-26-trains-suspended-for-three-months-resume-operations-roorkee-news-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, लेकिन अब इन ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सर्दियों में कोहरे के चलते तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनें रविवार से पटरी पर वापस लौट आईं। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से परेशान यात्रियों को इससे राहत मिली है। इसके अलावा जिन दर्जन भर ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह भी अब सामान्य तौर पर संचालित होंगी।
Trending Videos
गौरतलब है कि, सर्दियों में कोहरे के चलते संरक्षा कारणों से रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, जबकि 12 ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Israel-Iran War: ईरान में फंसे मंगलौर के 30 छात्र, विकासनगर के दंपती भी फंसे, परिवार चिंतित
इनमें लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें भी शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के दौरान संरक्षा कारणों से ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया था। अब इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो गया है।

कमेंट
कमेंट X