फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non bailable warrants issued against rekha Arya husband girdhari lal sahu and nephew satendra rathore

देहरादून: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में गिरधारी लाल साहू और भतीजे सतेंद्र के खिलाफ वारंट जारी, दोनों की तलाश

Wed, 04 Nov 2026 02:41 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत से जुड़े मामले में जांच कर रही एसआईटी ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। लंबे समय से दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करा चुकी है। कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी मामले का अहम हिस्सा बनी हुई है।

विज्ञापन
Non bailable warrants issued against rekha Arya husband girdhari lal sahu and nephew satendra rathore
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रकरण - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू की तलाश में पुलिस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी है। वहीं, मामले में भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन


रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके संचालन में सामने आए तथ्यों की पड़ताल की गई। पुलिस को अब तक कंपनियों के मूल दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। जांच के दौरान पांच कंपनियों से जुड़े कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी हाथ लगी थी। एसआईटी ने इन दस्तावेजों को रेखा आर्य को दिखाया तो उन्होंने इन्हें सही मानने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, चार लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि रेखा आर्य को कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को निदेशक बनाया गया था। अब पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के साथ सतेंद्र के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराया है। दोनों की तलाश और मामले से जुड़े दस्तावेजों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed