{"_id":"69f89a76dac7ff51790ce7cb","slug":"online-registration-for-the-scholarship-examination-can-now-be-done-until-may-20-dehradun-news-c-5-drn1043-962575-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा; अब 20 मई तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा; अब 20 मई तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन मई 2026 तय की गई थी। अब तक राज्य में कक्षा छह और नौ में कुल पंजीकृत 115910 के विपरीत 62614 परीक्षार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया।
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। कक्षा छह और नौ के छात्र अब 20 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
अपर शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन मई 2026 तय की गई थी। बताया गया है कि विद्यालयों एवं कार्यालयों से अधिकतर कर्मचारी जनगणना का काम कर रहे हैं। अब तक राज्य में कक्षा छह और नौ में कुल पंजीकृत 115910 के विपरीत 62614 परीक्षार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए मांगे आवेदन, यहां करें अप्लाई
इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया जा रहा है। जिसे देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दिया गया है।