{"_id":"6a8caf0956035a7a8c0ee2d5","slug":"operation-night-strike-drunk-drivers-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1050083-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दून ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेकपोस्टों, आंतरिक मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अचानक चेकिंग की। इस दौरान 700 से अधिक वाहनों की जांच की गई और 900 से अधिक लोगों से पूछताछ कर सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनके वाहन भी सीज किए गए। काले शीशे लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 34 अन्य वाहन सीज किए गए। 53 वाहन चालकों के एमवी एक्ट के तहत चालान कर 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 47 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। चेकिंग के दौरान रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 57 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
विज्ञापन
वहीं, 84 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 21,750 रुपये का जुर्माना किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है। अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगा।