फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi birthday BJP to run Seva Sankalp program from September 17 to October 17 Uttarakhand news in Hindi

PM Modi Birthday: लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, भाजपा 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम

Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 25 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लाभार्थियों के घर में आशीर्वाद का दीया जलेगा। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प कार्यक्रम चलाएगी।

विज्ञापन
PM Modi birthday BJP to run Seva Sankalp program from September 17 to October 17 Uttarakhand news in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश में केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया जलेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत उत्तराखंड में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच सेवा संकल्प कार्यक्रम चलाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खुशी में पूरे माह अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में कला प्रतियोगिता होगी, जिसमें पीएम मोदी की उपलब्धियां थीम होगा। इसी प्रकार, पीएम के विजन पर भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। हर आंगनबाड़ी केंद्र में एक सम्मान समारोह होगा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

सात अक्तूबर को पीएम मोदी बतौर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री लगातार 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे। लिहाजा, भाजपा इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करेगी। इसके लिए हर विधानसभा में सेवा ज्योत कार्यक्रम होंगे, जिसमें बाइक रैली निकलेगी और मशाल पूरी विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी। वहीं, 25 मिनट में 25 कार्यक्रम होंगे। इसके तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, पेयजल, मंदिर रंग-रोगन, धारों का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट सुधार आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचेगी सरकार

इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रदेशभर में सेवा सेतु अभियान का आयोजन होगा। यह अभियान सरकार चलाएगी, जिसे भाजपा सपोर्ट करेगी। जन-जन की सरकार अभियान की भांति इस अभियान से भी हर घर-गांव तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क:  दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध

प्रदेशभर में एक माह तक 17 सितंबर से सेवा संकल्प माह मनाया जाएगा। इसके तहत संगठन के स्तर तमाम कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की जाएगी। उनकी सेवाओं को सेलिब्रेट किया जाएगा। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed