{"_id":"6af1cd36748c52dd6805acf4","slug":"people-suffered-burns-from-firecrackers-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138377-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दिवाली पर अस्पताल पहुंचे 52 मरीज, पटाखों से झुलसे 13 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दिवाली पर अस्पताल पहुंचे 52 मरीज, पटाखों से झुलसे 13 लोग
Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
- दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही का असर अस्पताल में दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही का असर उप जिला अस्पताल विकासनगर में भी देखने को मिला। त्योहार के दिन अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कुल 52 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सात मरीज चोट लगने और 13 मरीज पटाखों के कारण झुलसने की समस्या लेकर पहुंचे। पटाखों से जलने के मामलों ने त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को फिर उजागर किया।
दीपावली के दिन अस्पताल पहुंचे मरीजों में चोट और जलने के मामलों के अलावा पेट दर्द, हाथ-पैर में दर्द और खांसी-जुकाम की शिकायतें भी सामने आईं। मरीजों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए। पटाखों से झुलसे मरीजों की ड्रेसिंग कर जलनरोधी मलहम लगाया गया। सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देकर राहत प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली पर अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया है।