सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Dehradun Visit Filled with enthusiasm in Uttarakhand Modi himself departed with renewed energy

PM Modi: उत्तराखंड में उत्साह भर खुद भी नई ऊर्जा लेकर गए प्रधानमंत्री, रोड शो में उमड़ी भीड़ से अभिभूत नजर आए

भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 15 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

रोड शो से लेकर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से प्रधानमंत्री मोदी अभिभूत नजर आए। मोदी ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर क्षमा मांगी और लोगों के प्यार को सराहा।

PM Modi Dehradun Visit Filled with enthusiasm in Uttarakhand Modi himself departed with renewed energy
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री उत्साह तो भर ही गए, वहीं खुद भी नई ऊर्जा लेकर लौटे हैं। उन्हें यह ऊर्जा अब तक के सबसे लंबे 12 किमी के रोड शो व कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के स्नेह से मिली है। मोदी ने कार्यक्रम में एक घंटे देरी से पहुंचने पर क्षमा मांगी और लोगों के प्यार से अभिभूत भी दिखे।

Trending Videos

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में दोपहर एक बजे पहुंचना था लेकिन डाट काली मंदिर से लेकर गढ़ी कैंट कार्यक्रम स्थल तक 12 किमी के रोड शो में पीएम मोदी की एक झलक पाने को मानव शृंखला बनी रही, जिससे देरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंच से पीएम मोदी ने क्षमा मांगते हुए कहा, मैं निकला समय पर था लेकिन 12 किमी के रोड शो में लोगों का उत्साह व उमंग देख कर मेरे लिए तेजी से गाड़ी से आना मुश्किल हो गया। जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेते हुए यहां पहुंचा, जिससे देरी हो गई।

देवभूमि उत्तराखंड से मिलती है हमेशा विशोष ऊर्जा

प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है और वे इस बार भी उत्तराखंड से नई ऊर्जा व प्ररेणा लेकर जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए पीएम मोदी, मंच से दिखाई चुनावी ताकत

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रोड शो में उमड़े जन सैलाब और लोगों के प्यार पर आभार जताया। यह भव्य रोड शो न केवल इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed