फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prakriti path yatra reaches basti dr. anil prakash joshi spreads environmental awareness

देहरादून: पर्यावरण की अलख, बस्ती में प्रकृति पथ यात्रा का स्वागत, दस किमी चले ग्रामीण, दिया अनिल जोशी का साथ

Wed, 28 Oct 2026 02:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 28 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

नेपाल से देहरादून तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली प्रकृति पथ यात्रा मंगलवार को अपने 26वें दिन बस्ती से अयोध्या के लिए रवाना हुई। पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
Prakriti path yatra reaches basti dr. anil prakash joshi spreads environmental awareness
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नेपाल से देहरादून जा रही ‘प्रकृति पथ यात्रा’ मंगलवार को 26वें दिन बस्ती से अयोध्या रवाना हुई। आठ राज्यों से होकर लगभग तीन हजार किलोमीटर की यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन

बस्ती से घुटौवा, गोटावां होते हुए कप्तानगंज के दुधौरा गांव तक ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा संयोजक राम बाबू तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने करीब दस किलोमीटर तक साइकिल यात्रियों का साथ दिया। गोटावां में ग्रामीणों और बुजुर्गों ने डॉ. जोशी का स्वागत किया। दुधौरा में समाजसेवी अखिलेश दूबे और परिवार ने यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन उनकी पत्नी एवं एसपी चिल्ड्रन एकेडमी की निदेशक राखी दूबे ने किया।

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी
इस दौरान बिसंबर शुक्ला, डॉ. रोहन दूबे, कर्नल के.सी. मिश्रा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। हरैया स्थित एसएनएसबी इंटरमीडिएट कॉलेज, दुहावा, मिचरा में डॉ. जोशी ने धूप में बच्चों के बीच खड़े होकर संवाद किया। उन्होंने समझाया कि जल, भोजन, स्वच्छ हवा और उपजाऊ मिट्टी प्रकृति की अनमोल देन हैं, इसलिए इनका संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

स्वागत में संस्थापक एवं निदेशक बाबूजी द्विवाकर, संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्री, समन्वयक नरसिंह नारायण, दीप नारायण सिंह, दीप नारायण मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह और एन.एन. पांडे शामिल रहे। निदेशक ने डॉ. जोशी को माला, पटका और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद यात्रा दल ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। भगवान श्रीराम के वनवास और प्रकृति से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए यात्रा जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश लेकर देहरादून की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed