सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pratigya secured first place in the adolescence quiz competition.

Dehradun News: किशोरावस्था प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा रही प्रथम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Pratigya secured first place in the adolescence quiz competition.
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर में चल रहे दो दिवसीय किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम उनियाल, नर्सिंग अधिकारी ऋतु नेगी, संजू तोमर ने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किशोरावस्था जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा प्रथम, दिवांगी द्वितीय व मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रदीप पंत, ऊषा रावत, रेणू लता, श्वेता चौहान, विनीता जोशी, मोहन प्रसाद मिश्रा, धूम सिंह नेगी, खजान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed