सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations started for the deity's departure to Kachta

Dehradun News: छत्रधारी महासू देवता के कचटा प्रस्थान की शुरू हुई तैयारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for the deity's departure to Kachta
चालदा महासू देवता के प्रवास के संबंध में आयोजित बैठक में उप​स्थित ग्रामीण व मंदिर समिति के पदा​
विज्ञापन
खत शैली के ग्राम दोहा में विराजमान छत्रधारी चालदा महासू देवता के खत कोरू के ग्राम कचटा के लिए प्रस्थान की तैयारियों के लिए मंदिर समिति व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव यात्रा के मार्ग से लेकर इस दौरान मंदिर में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Trending Videos

ग्राम दोहा में विराजमान चालदा महासू देवता मई माह की 7 तारीख को खत कोरू के कचटा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्थान की तैयारियों के लिए मंदिर परिसर में आयोजित की गई बैठक में भारी संख्या में ग्रामीण व मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रस्थान से एक दिन पहले खत कोरू के निवासी ग्रामीण व मंदिर समिति के पदाधिकारी देवता को अपने यहां आमंत्रित करने आएंगे। जिनका पारंपरिक व धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीणों के स्वागत की सभी व्यवस्थाओं, देव यात्रा के मार्ग व इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों को आमंत्रित किए जाने पर भी सहमति बनाई गई।इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खत स्याणा राजेंद्र तोमर, अतर सिंह, देव वजीर महावीर सिंह, महावीर सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, युवराज सिंह तोमर, रविंद्र सिंह चौहान, बारू जोशी, संजय जोशी, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed