{"_id":"69d9e597170060d5f903a482","slug":"regular-flights-to-varanasi-prayagraj-and-ayodhya-will-commence-from-dehradun-flight-updates-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दून से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दून से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Sat, 11 Apr 2026 11:58 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 AM IST
सार
दून से जल्द वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता
किसी भी हवाई अड्डे के लिए या हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी घरेलू एयर लाइनों के साथ साझा किया गया है।