सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Two people from Meerut drown in the River Ganga at Singtali Search Operation Continues

Rishikesh: मेरठ से तीर्थनगरी घूमने आया था छह लोगों का दल, स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 28 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सभी छह लोग सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए। 

Rishikesh News Two people from Meerut drown in the River Ganga at Singtali Search Operation Continues
नदी में डूबे लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास मेरठ से आए छह लोगों का एक समूह घूमने के लिए आया था। समूह के सदस्य सिंगटाली बाजार में कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर पुल के नीचे स्नान करने के लिए गंगा नदी में चले गए।

Trending Videos


जहां स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर की ओर से नदी की गहराइयों में गहन तलाश की जा रही है। फिलहाल डूबे हुए दोनों व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर आया था आठ सदस्यीय दल

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी छह लोग सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। डूबने वालों में ऋतु(30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी, निवासी मेरठ, नरेश उपाध्याय,(42), निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed