{"_id":"6a184d3509f797aef50844d2","slug":"chamoli-news-car-parked-on-highway-engulfed-by-forest-fire-on-nursing-college-route-in-patiyaldhar-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 28 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
चमोली में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर चीड़ के जंगल में आग लग गई। इस दौरान एक कार हाईवे पर खड़ी थी वो भी आग की चपेट में गई।
जंगल की आग की चपेट में आई कार जली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चमोली जिले में अब जंगल की आग विकराल रूप ले रही है। बृहस्पतिवार को गाेपेश्वर के पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर चीड़ के जंगल में लगी आग से यहां खड़ी एक कार जल गई। क्षेत्र में कई हेक्टेयर वन संपदा भी जलकर राख हो गई है। मौके पर बदरीनाथ और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के फायर वाचर भी पहुंचे थे, मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पलभर में ही सबकुछ राख हो गया।
Uttarkashi: बड़ेथी में जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन के कर्मी वाहन के साथ मौके पर पहुंचे हैं और इसी क्षेत्र में सड़क के निचले क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे का कहना है कि वनों में आग लगाने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।