Chamoli: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष, बदरीनाथ समेत सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। चारधाम समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर बदरीनाथ धाम और नरसिंह मंदिर में महा-अभिषेक व पूजा-अर्चना कराई गई। पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य के संकल्प के साथ अनुष्ठान संपन्न हुए। मुख्य धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल समेत वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पीएम के ऐतिहासिक 12 वर्ष, देश की तरह प्रदेश के विकास को समर्पित
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सृजित सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के गौरवशाली इतिहास को भारत का स्वर्णिम दौर का आगाज बताया है। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के ये 12 वर्ष, देश की तरह उत्तराखंड के भी विकास और रूपांतरण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष लगाव और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही उत्तराखंड, आज देश के अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्यों की कतार में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
चारधाम समेत सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना
भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री के गौरवशाली और समर्पित सेवा काल के उपलक्ष्य में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा संकल्प के लिए विधानसभा स्तर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार प्रदेश टीम एवं जिलावार संयोजकों नियुक्त किए गए हैं। इसके क्रम में प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर को प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक की जिम्मेदारी बलजीत सोनी और भुवन जोशी को दी गई है। इसके अलावा जिला स्तरीय संयोजकों भी बनाए गए हैं यह चारधाम समेत अपने-अपने जिलों के तहत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना, अरदास के कार्यक्रम सुनिश्चित कराए गए।