{"_id":"6a282bbdb6c087e572027aaf","slug":"the-body-of-a-polytechnic-student-missing-for-a-month-was-found-in-a-forest-under-suspicious-circumstances-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119101-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक माह से लापता पाॅलिटेक्निक के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में जंगल से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक माह से लापता पाॅलिटेक्निक के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में जंगल से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एक माह से लापता पाॅलिटेक्निक के छात्र का मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में सड़ा गला शव जंगल से बरामद हुआ। युवक के कपड़े व मोबाइल से शिनाख्त हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकासखंड ज्योतिर्मठ के उर्गम क्षेत्र के देवग्राम निवासी आदित्य नेगी (20) पुत्र रमेश नेगी राजकीय पाॅलिटेक्निक गोपेश्वर में आईटी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह यहां किराये के कमरे में रह रहा था। बीते 13 मई की रात को अचानक वह लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने 15 मई को चमोली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच परिजन युवक की तलाश में लगे रहे।
मंगलवार को गोपेश्वर के समीप रौली ग्वाड़ के जंगल में घास लेने गई स्थानीय महिलाओं ने सड़ा गला शव देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर चमोली कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। शव इतना पुराना था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने मृतक युवक के दोस्तों को बुलाया तो उन्होंने कपड़ों और उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर दी। इसके बाद युवक के परिजन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी जिला अस्पताल पहुंचे। चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि शव पुराना होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। युवक के दोस्तों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। अन्य लोगों ने भी उसकी शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।