{"_id":"6a98270ab98120a3cf05b923","slug":"rudraprayag-heavy-rainfall-rock-fall-at-bantoli-sends-debris-into-morkhanda-river-mandakini-water-levels-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: चट्टान टूटने से मोरखंडा नदी में आया भारी मलबा, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: चट्टान टूटने से मोरखंडा नदी में आया भारी मलबा, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
Wed, 02 Sep 2026 07:14 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:14 PM IST
सार
नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी, गदेरों और घाटों के समीप न जाने की अपील की है। तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
नदी का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के से बुधवार शाम बनतोली के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर मोरखंडा नदी में गिर गया। इससे नदी में भारी मलबा और पत्थर आने से जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने इसके असर से मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताते हुए नदी तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
डीडीआरएफ मद्महेश्वर की सूचना के बाद कुंड स्थित रिन्यू जल विद्युत परियोजना को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, नगर पालिका रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, यमुनोत्री हाईवे पर जोखिमभरी आवाजाही, गंगोत्री हाईवे पर भी चुनौती कम नहीं
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों से नदी, गदेरों और घाटों के समीप न जाने की अपील की है। तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।