सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Bear attacks woman in village Jalai, referred in critical condition

Rudraprayag: ग्राम जलई में भालू ने घास लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में किया रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Rudraprayag News: महिला जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान भालू ने अचानक महिला पर हमला कर दिया।

Rudraprayag News Bear attacks woman in village Jalai, referred in critical condition
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रप्रयाग के ग्राम जलई में सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। निशा देवी (60 वर्ष) जंगल घास लेने गई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। तभी झाड़ी से निकलकर अचानक भालू ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण रेफर किया गया है।

Srinagar Accident: सुबह-सुबह अनियंत्रित वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर, फिर हुआ फरार



वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट एवं फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज मौजूद रहे। 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूकेडी जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed