{"_id":"6ad448b4571ee3acbe039cae","slug":"save-vote-save-the-country-campaign-uttarakhand-congress-appoints-observers-across-27-organizational-district-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: उत्तराखंड में कांग्रेस की तैयारी, 27 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: उत्तराखंड में कांग्रेस की तैयारी, 27 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त
Sun, 18 Oct 2026 09:51 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:51 AM IST
सार
पार्टी की ओर से एआईसीसी पर्यवेक्षक संजय छोकर को बागेश्ववर, पिथौरागढ़, डिडिहाट, चंपावत और अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने अपने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड के 27 संगठनात्मक जिलों में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से एआईसीसी पर्यवेक्षक संजय छोकर को बागेश्ववर, पिथौरागढ़, डिडिहाट, चंपावत और अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दीपक राठौर को नैनीताल, हल्द्वानी शहर, रानीखेत, रुद्रपुर और काशीपुर शहर, आफताब अहमद को रुड़की, रुड़की शहर, हरिद्वार शहर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर, संजना जाटव को देहरादून शहर, पछवादून, परवादून, कोटद्वार और कोटद्वार शहर, अमित को टिहरी गढ़वाल, देवप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
देहरादून: कांग्रेस की रणनीति, 23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव
विज्ञापन
इसके अलावा राजेश गर्ग को पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि सभी पर्यवेक्षक जमीनी स्तर पर अभियान को मजबूत करेंगे।